http://www.bhaskar.com/article/NAT-pm-speech-ends-with-thanks-to-sonia-gandhi-1515013.html
नई दिल्ली. नई दिल्ली में चल रही कांग्रेस की बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने भाषण में सोनिया गांधी की ही तारीफ करते नजर आए। पार्टी के अंदर और बाहर व्याप्त भ्रष्टाचार उनके भाषण से नदारद रहे।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत सोनिया गांधी को लगातार चौथी बार कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए बधाई देने से शुरु की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने सोनिया जी की रहनुमाई में केंद्र में यूपीए सरकार के गठन पर सोनिया जी को बधाई दी।
केंद्र में दूसरी बार कांग्रेस सरकार बनने पर सोनिया जी को बधाई देने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस को सोनिया जी की लीडरशिप मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए आशा व्यक्त की कि आगे भी केंद्र में कांग्रेस सरकार बनाती रहेगी।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने भाषण में केंद्र सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रामीणों को रोजगार की गारंटी देने का अधिकार मनरेगा और बच्चों को शिक्षा के अधिकार की गारंटी देना वाला कानून बनाकर यूपीए सरकार ने देश के विकास का रास्ता साफ किया है।
कांग्रेस की नीतियों और उपलब्धियों का जिक्र करने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिहं ने कार्यकर्ताओं से सोनिया जी के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री का भाषण सोनिया जी को बधाई देने से शुरु होकर उनका आभार व्यक्त करने पर समाप्त हो गया।
No comments:
Post a Comment